उत्तराखंड से महाराष्ट्र तक जुड़ी नई रेल कड़ी, टनकपुर-नांदेड़ साहिब एक्सप्रेस सेवा शुरू

July 6, 2026 8:17 AM

टनकपुर/चंपावत :- उत्तराखंड और महाराष्ट्र के बीच धार्मिक और पर्यटन संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए टनकपुर-नांदेड़ साहिब साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। इस रेल सेवा से विशेष रूप से सिख श्रद्धालुओं को नांदेड़ साहिब की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी।

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से इस रेल सेवा की शुरुआत की। वहीं टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देगी और दोनों राज्यों के बीच सामाजिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए शुभकामनाएं दीं।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

लंबे समय से प्रतीक्षित इस रेल सेवा के शुरू होने पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने खुशी जताई है। माना जा रहा है कि इससे कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment