उत्तराखंड में बारिश का नया दौर, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

August 13, 2026 11:17 AM

देहरादून :- उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त के बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश का नया दौर शुरू होने की चेतावनी जारी की है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं।

Oplus_16908288

14 अगस्त को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर सहित अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Oplus_16908288

15 अगस्त को पूरे राज्य में येलो अलर्ट रहेगा, जबकि 16 अगस्त को चम्पावत, बागेश्वर और नैनीताल में फिर से ऑरेंज अलर्ट लागू होगा। 17 अगस्त को देहरादून और टिहरी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Oplus_16908288

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखने और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि अनावश्यक यात्रा से बचें, भूस्खलन संभावित इलाकों में सतर्क रहें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment