ऑरेंज अलर्ट: उत्तराखंड के 10 जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा

July 15, 2026 7:31 PM

देहरादून :- उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले चार घंटों के लिए प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई रात 9:52 बजे से 16 जुलाई रात 2:00 बजे तक चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी और देहरादून जिलों में कई स्थानों पर तेज या बहुत तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली चमकने की प्रबल संभावना है।

मसूरी, पुरोला, बरकोट, देवप्रयाग, केदारनाथ, सोनप्रयाग, मुनस्यारी, जोशीमठ, रानीखेत, रामनगर और खटीमा सहित आसपास के इलाकों में मौसम अधिक खराब रह सकता है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से मौसम की चेतावनी का पालन करने, पहाड़ी क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment