वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटका यात्री, SDRF ने घने कोहरे के बीच चलाया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

July 7, 2026 12:56 PM

केदारनाथ: केदारनाथ धाम के निकट वासुकी ताल ट्रैक पर घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण रास्ता भटक गए एक यात्री को एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। समय रहते चलाए गए इस अभियान से एक संभावित हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश निवासी 27 वर्षीय विशाल वामन सोमवार को वासुकी ताल ट्रैक पर ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटक गए। खराब मौसम और घने कोहरे के कारण उन्हें रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था। इसकी सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट श्रीकेदारनाथ द्वारा एसडीआरएफ को दी गई।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट श्रीकेदारनाथ से मुख्य आरक्षी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने सबसे पहले मोबाइल फोन के जरिए यात्री से संपर्क स्थापित कर उसकी अनुमानित लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद दुर्गम और कोहरे से ढके ट्रैक पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ टीम ने यात्री को सुरक्षित खोज निकाला और सकुशल श्रीकेदारनाथ पहुंचाया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यात्री को सेक्टर मजिस्ट्रेट के सुपुर्द कर दिया गया। एसडीआरएफ ने श्रद्धालुओं और ट्रैकर्स से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान ट्रैकिंग से बचें और यात्रा से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment