उधमसिंह नगर : उत्तराखंड के पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री Shivraj Singh Chouhan, मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami और कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर देश की कृषि व्यवस्था, नवाचार और विकसित भारत के संकल्प पर व्यापक चर्चा हुई।


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय भारतीय कृषि इतिहास का गौरवशाली केंद्र रहा है, जिसने देश को वैज्ञानिक, नीति-निर्माता और कृषि उद्यमी दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज करीब 377 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन कर रहा है और चावल उत्पादन में विश्व में पहला स्थान प्राप्त कर चुका है। उन्होंने पंतनगर को परंपरा, आधुनिकता और अनुसंधान का संगम बताते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब कृषि और किसान दोनों समृद्ध होंगे।




मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित उत्तराखंड के निर्माण में पूर्व छात्रों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने पूर्व छात्रों से कृषि अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप और युवाओं के मार्गदर्शन में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।







