देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की हवा होगी और साफ, मुख्य सचिव ने तैयार कराया एक्शन प्लान

July 22, 2026 6:55 PM

देहरादून :- उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के तीन शहरों में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए कि वायु गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग के साथ-साथ प्रदूषण के सभी प्रमुख स्रोतों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

बैठक में धूल प्रदूषण रोकने के लिए सड़कों के पक्कीकरण, फुटपाथ निर्माण, निर्माण सामग्री के खुले भंडारण पर रोक और डेमोलिशन वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया। वहीं पीएम-2.5 के स्तर को कम करने के लिए वाहनों और औद्योगिक इकाइयों से होने वाले उत्सर्जन पर कड़ी निगरानी रखने और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने काशीपुर में वायु गुणवत्ता में आए सुधार का विश्लेषण कर उसे देहरादून और ऋषिकेश में लागू करने, सुधार कार्यों का थर्ड पार्टी ऑडिट कराने तथा राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम के तहत नई कार्ययोजना जल्द प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही स्मार्ट सिटी के डिस्प्ले बोर्डों के जरिए आम लोगों को वायु प्रदूषण के प्रति लगातार जागरूक करने के निर्देश भी दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment