भीमताल। भीमताल बाईपास के समीप ककड़िया नाले में डूबने से तीन वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। हादसे में ग्राम बानना निवासी भुवन राम की तीन वर्षीय पुत्री पीहू की जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने मासूम की मौत पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी से वार्ता कर घटना में आवश्यक कार्रवाई और पीड़ित परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि परिवार को तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए और घटना से जुड़े सभी आवश्यक पहलुओं पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।




