देहरादून बॉर्डर पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर

June 25, 2026 8:09 PM

देहरादून : निहंग सिखों के संभावित आगमन को देखते हुए देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गई है। जिले के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। बॉर्डर क्षेत्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन की सघन जांच की जा रही है। हालात पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Oplus_16908288

देहरादून के बॉर्डर क्षेत्रों पर सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस बल के साथ-साथ खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

Oplus_16908288

जिलाधिकारी आशीष चौहान स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। वहीं एसएसपी देहरादून परविंदर सिंह डोभाल लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। प्रशासन का फोकस कानून व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखने पर है।

Oplus_16908288

एसपी सिटी प्रमोद कुमार भी मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा इंतजामों की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की लापरवाही की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। बॉर्डर से गुजरने वाले वाहनों और लोगों की पहचान की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन किसी भी संभावना को हल्के में लेने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि देहरादून की सीमाओं पर सुरक्षा का घेरा मजबूत कर दिया गया है और वरिष्ठ अधिकारी खुद मोर्चे पर डटे हुए हैं।

Oplus_16908288

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment