देहरादून में बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश से मिली गर्मी से राहत

June 12, 2026 2:40 PM

देहरादून: राजधानी देहरादून में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।

दिनभर उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शाम होते-होते मौसम के सुहाने होने से राहत मिली। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।

Oplus_16908288

मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश के कई जिलों में खराब मौसम की संभावना जताई थी। विभाग की ओर से नैनीताल, चम्पावत, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने विशेष रूप से चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Oplus_16908288

प्रशासन ने भी संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से मौसम विभाग की सलाह का पालन करने को कहा है। आगामी दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment