देहरादून : आज सुबह देहरादून में अचानक मौसम ने करवट ली है। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम बदलने के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

वहीं, मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी और उधमसिंहनगर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।




