उत्तराखंड में मौसम शुष्क, ऊंचाई वाले जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

February 17, 2026 6:08 AM

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि ऊंचाई वाले जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, लेकिन मैदानी इलाकों में तापमान पर इसका खास असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। चटक धूप के कारण मैदानों में पारा सामान्य से ऊपर बना रह सकता है।

Oplus_16908288

18-19 फरवरी को बदलेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।
18 और 19 फरवरी को
उत्तरकाशी,
रुद्रप्रयाग,
चमोली,
बागेश्वर और
पिथौरागढ़
के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 20 से 22 फरवरी तक प्रदेशभर में मौसम फिर से शुष्क रहने का अनुमान है।

देहरादून में तापमान सामान्य से अधिक
राजधानी देहरादून में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। प्रदेश के अन्य मैदानी और पहाड़ी इलाकों में भी तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।

Oplus_16908288

गर्मी से राहत नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी के बावजूद मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। लोगों को दिन में तेज धूप से बचाव और बदलते मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment