मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार देर रात राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, देहरादून का निरीक्षण किया और अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने आपातकालीन कक्ष, वार्ड, दवा वितरण केंद्र और स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता और जांच सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल में स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय स्टाफ की उपस्थिति और जांच सेवाओं में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गंभीर मरीजों के उपचार में विशेष सतर्कता बरती जाए और तीमारदारों को आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं निजी अस्पतालों के समकक्ष बेहतर और भरोसेमंद हों।




