विकासनगर: विकासनगर में बीजेपी नेता विनोद कश्यप को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। दो दिन के लंबे इंतजार के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने पर उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा गया। जैसे ही शव बैरागीवाला स्थित उनके आवास पहुंचा, क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे। पार्टी के झंडे में लिपटे पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।




