रामनगर सेक्स रैकेट मामले में नया खुलासा, नाबालिगों की मौजूदगी से बढ़ी जांच की गंभीरता

July 5, 2026 6:56 PM

रामनगर :- नैनीताल पुलिस ने रामनगर में एक हाई-प्रोफाइल रिजॉर्ट में चल रहे कथित देह व्यापार और अवैध गतिविधियों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में 62 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें एक नाबालिग लड़की और एक नाबालिग किशोर भी शामिल हैं। मामले में रिजॉर्ट को सील कर दिया गया है, जबकि उसका जनरल मैनेजर फरार बताया जा रहा है।

Oplus_16908288

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस को कई ऐसे तथ्य मिले हैं, जो इस पूरे नेटवर्क के सुनियोजित तरीके से संचालित होने की ओर संकेत करते हैं। पुलिस के अनुसार, रिजॉर्ट में आयोजित पार्टी केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं थी, बल्कि उसके पीछे कथित रूप से देह व्यापार का एक संगठित नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।

Oplus_16908288

जांच में सामने आया है कि पार्टी के आयोजन के लिए रिजॉर्ट को 4 से 5 जुलाई तक करीब 2.20 लाख रुपये में बुक किया गया था। पुलिस का दावा है कि महिलाओं की व्यवस्था के लिए अलग से भुगतान तय किया गया था और इसके लिए कई लोगों की भूमिका सामने आई है।

Oplus_16908288

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी ने होटल स्टाफ को निर्देश दिए थे कि पार्टी में आने वाले लोगों और महिलाओं का नाम आगंतुक रजिस्टर में दर्ज न किया जाए। पुलिस इसे साक्ष्य छिपाने की कोशिश मान रही है।

Oplus_16908288

इन्हीं तथ्यों के आधार पर पुलिस ने रिजॉर्ट को सील कर दिया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। फरार जनरल मैनेजर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस ने बताया कि मोबाइल फोन, दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और आर्थिक लेन-देन की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस प्रकार की गतिविधियां पहले भी संचालित की जाती रही हैं या नहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment