विकास, निवेश और रोजगार की उपलब्धियां गिनाकर सीएम धामी ने प्रवासियों को जोड़ा ‘विकसित उत्तराखंड’ के विजन से

July 6, 2026 7:24 PM

मुंबई :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडवासियों के सम्मेलन में राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड तेजी से विकसित राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में निवेश, पर्यटन, रोजगार, आधारभूत ढांचे और सुशासन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से राज्य को 3.76 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दर में कमी आई है, पर्यटन को नई गति मिली है और होटल, होम-स्टे व स्वरोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस जैसी नीतियों के माध्यम से सुशासन को मजबूत किया है। साथ ही ‘एक जनपद-दो उत्पाद’, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’, ‘लखपति दीदी’, ‘वेड इन उत्तराखंड’ और ‘स्टेट मिलेट मिशन’ जैसी योजनाओं से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाना है, जहां पहाड़ का पानी और जवानी प्रदेश के विकास में ही योगदान दें। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडवासियों से राज्य के विकास में भागीदार बनने और उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment