देहरादून :- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करते हुए बूथ स्तर तक चुनावी रणनीति को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। देहरादून के कुंआवाला में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, मतदाता सूची पुनरीक्षण और चुनावी प्रबंधन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करते हुए बूथ स्तर तक चुनावी रणनीति को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। देहरादून के कुंआवाला में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, मतदाता सूची पुनरीक्षण और चुनावी प्रबंधन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर उत्तराखंड की राजनीति में नया इतिहास बनाया है। अब लक्ष्य राज्य को भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखे और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अभियान चलाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने 2027 में ऐतिहासिक जीत का लक्ष्य रखा है और इसे हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि “जहां कम, वहां हम” केवल नारा नहीं बल्कि संगठन की कार्यशैली है। जिन क्षेत्रों में पार्टी अपेक्षाकृत कमजोर है, वहां विशेष रूप से संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सही मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है। उन्होंने बीएलओ-2 और संगठन के कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं को जागरूक करने तथा उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनावी सफलता केवल प्रचार से नहीं बल्कि मजबूत संगठन और सटीक बूथ प्रबंधन से मिलती है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा एक जिम्मेदार राजनीतिक दल होने के नाते मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में पूरी पारदर्शिता और संवैधानिक प्रक्रिया का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं कटना चाहिए और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने इसे लोकतंत्र की शुचिता से जुड़ा विषय बताया।
बैठक में एसआईआर टीम के केंद्रीय सदस्य जमयांग त्सेरिंग नामग्याल ने विशेष पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद, कैबिनेट मंत्री, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, बीएलए-1, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी चुनावी रणनीति, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई।




