चित्रशिला धाम में विवादित चौपाटी पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सीएम धामी के निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई

July 15, 2026 6:43 PM

हल्द्वानी :- रानीबाग स्थित पवित्र चित्रशिला धाम में लंबे समय से विवादों में घिरी चौपाटी पर आखिरकार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कर दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और विवादित चौपाटी को ध्वस्त करते हुए पूरे क्षेत्र को सील कर दिया।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

स्थानीय लोगों का आरोप था कि धार्मिक स्थल के पास अतिक्रमण कर चौपाटी संचालित की जा रही थी। यहां चाउमीन, मोमोज समेत अन्य खाद्य स्टॉल लगाए गए थे, जबकि इसी मार्ग से अंतिम यात्रा और पार्थिव शरीर गुजरते हैं। लोगों का कहना था कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थीं और पवित्र स्थल की गरिमा प्रभावित हो रही थी।

मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंचने के बाद उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि “आस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” इसके बाद एसडीएम नैनीताल के नेतृत्व में प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

प्रशासन का कहना है कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे धार्मिक आस्था के सम्मान से जोड़ा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment