बारिश बनी मुसीबत: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी मलबा गिरा, पैदल रास्ता पूरी तरह बंद

July 30, 2026 9:59 AM

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर केदारनाथ यात्रा पर भी पड़ने लगा है। गौरीकुंड गेट से लगभग 200 मीटर आगे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी है।

Oplus_16908288

भूस्खलन की घटना के बाद प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया है। जिला प्रशासन, पुलिस और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर मार्ग बहाली के काम में जुटी हुई हैं।

Oplus_16908288

हालांकि लगातार बारिश और पहाड़ी से रुक-रुक कर गिर रहे पत्थरों के कारण मलबा हटाने का कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने कहा कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही केदारनाथ यात्रा दोबारा सुचारु रूप से शुरू कराई जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment