कांवड़ यात्रा का महाकवच तैयार, हरिद्वार में 6 हजार जवानों की तैनाती; 379 CCTV कैमरों से होगी निगरानी

July 31, 2026 10:04 AM

हरिद्वार, 30 जुलाई। कांवड़ यात्रा 2026 के शुभारंभ के साथ ही हरिद्वार पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। 30 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाली इस पवित्र यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शहर से लेकर देहात और गंगा घाटों तक सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार किया गया है।

Oplus_16908288

यात्रा के दौरान करीब 6 हजार पुलिसकर्मी, 10 कंपनियां पीएसी और 13 कंपनियां सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। इसके साथ ही जल पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें भी लगातार निगरानी में रहेंगी। ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग, घाटों और प्रमुख मंदिरों पर विशेष सुरक्षा प्लान लागू किया गया है।

Oplus_16908288

प्रशासन ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली पुलिस के साथ भी लगातार समन्वय स्थापित किया है ताकि कांवड़ मार्ग पर किसी भी तरह की अव्यवस्था या सुरक्षा चुनौती से तुरंत निपटा जा सके।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment