हरिद्वार में सड़क पर दिखा गजराज, राहगीरों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

June 11, 2026 7:29 AM

हरिद्वार: हरिद्वार के इक्कड़ कला गांव के पास सोमवार सुबह उस समय लोगों की नजरें सड़क पर टिक गईं, जब एक विशालकाय हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। गजराज को सड़क पार करते देख राहगीरों और वाहन चालकों ने अपने वाहन धीमे कर दिए और कुछ देर तक यह दृश्य देखने के लिए रुक गए।

Oplus_16908288

हाथी के सड़क पर आने से कुछ समय के लिए यातायात की रफ्तार प्रभावित हुई, लेकिन उसने किसी प्रकार की आक्रामकता नहीं दिखाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाथी शांत अवस्था में सड़क पार कर वापस जंगल की ओर बढ़ गया।

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने इस दुर्लभ नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। देखते ही देखते हाथी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गईं।

हरिद्वार और आसपास के वन क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही आम बात है, लेकिन आबादी और सड़क के करीब उनका पहुंचना लोगों के लिए हमेशा आकर्षण और सतर्कता दोनों का कारण बनता है। घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि जंगली जानवर सड़क या आबादी वाले क्षेत्र में दिखाई दें तो उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें, किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करें और तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दें। विशेषज्ञों का कहना है कि जंगली जानवरों के प्राकृतिक आवागमन में हस्तक्षेप करना खतरनाक साबित हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment