नैनीताल में गहरी खाई में गिरा युवक, पुलिस और फायर टीम ने बचाई जान

July 5, 2026 6:39 PM

नैनीताल :- मल्लीताल कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसबी परिसर के पास गहरी खाई में गिरे एक युवक का सफल रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली। युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।

Oplus_16908288

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि डीएसबी परिसर के समीप एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही मल्लीताल पुलिस और फायर सर्विस की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची।

अंधेरा, गहरी खाई और दुर्गम रास्तों के बावजूद रेस्क्यू टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए रस्सियों एवं अन्य उपकरणों की सहायता से खाई में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

Oplus_16908288

जांच में पता चला कि युवक अत्यधिक शराब के नशे में था, जिसके कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जा गिरा। युवक की पहचान हेरमन ठिठियो (35 वर्ष), निवासी डुम्बरपाठ, गुरदरी, जिला गुमला, झारखंड के रूप में हुई है। बताया गया कि वह पिछले कुछ वर्षों से तल्लीताल क्षेत्र स्थित लोकभवन तिराहे के पास एक चर्च में कार्यरत है।

Oplus_16908288

पुलिस के अनुसार, उपचार के बाद युवक की हालत पूरी तरह सुरक्षित है और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस और फायर सर्विस की तत्परता एवं संयुक्त प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment