गंगा का बढ़ा जलस्तर बना जानलेवा, ऋषिकेश में मेरठ का युवक बहा, सर्च ऑपरेशन जारी

July 5, 2026 8:08 PM

ऋषिकेश :- उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर के बीच एक और हादसा सामने आया है। ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान मेरठ निवासी 23 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की डीप डाइविंग टीम और लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।

Oplus_16908288

अधिकारियों के अनुसार, गंगा नदी का जलस्तर सामान्य से काफी अधिक होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। SDRF की टीम अत्याधुनिक डीप डाइविंग उपकरणों और अन्य संसाधनों की मदद से लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है।

Oplus_16908288

इस घटना के बाद SDRF उत्तराखंड ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे गंगा नदी के किनारे पूरी सतर्कता बरतें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान परिस्थितियों में असुरक्षित स्थानों पर स्नान करना जोखिम भरा हो सकता है। SDRF ने लोगों से केवल अधिकृत और सुरक्षित घाटों का उपयोग करने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment