हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, VHP की केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल बैठक में लिया संतों का आशीर्वाद

June 19, 2026 11:56 AM

हरिद्वार : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हरिद्वार दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल बैठक में प्रतिभाग किया और देशभर से पहुंचे संतों का आशीर्वाद लिया।

Oplus_16908288

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बैठक में राष्ट्र की उन्नति, समग्र विकास, सनातन संस्कृति के संरक्षण और भारत को विश्व गुरु बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चिंतन-मंथन हुआ। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद वर्षों से देश की सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय हित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक भूमिका निभाती रही है।

Oplus_16908288

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में इस समय चारधाम यात्रा संचालित हो रही है और वर्ष 2027 में हरिद्वार महाकुंभ का भव्य आयोजन होना है। ऐसे में संत समाज का मार्गदर्शन और आशीर्वाद बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संतों को 2027 महाकुंभ में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए कहा कि संतों के सहयोग और आशीर्वाद से महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाया जाएगा। वहीं, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment