हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार का सबसे बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट

June 19, 2026 11:37 AM

हरिद्वार : हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी को सेवा से बर्खास्त करने की संस्तुति कर दी है, जबकि तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के खिलाफ गंभीर लापरवाही मानते हुए मेजर पनिशमेंट की कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

सरकार की ओर से दोनों अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। वहीं तत्कालीन एसडीएम अजयवीर सिंह पर भी गाज गिरी है। उनके खिलाफ परनिंदा प्रविष्टि दर्ज करने और तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

भूमि खरीद प्रकरण सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए थे। विशेष जांच और ऑडिट में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद यह कड़ा फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा और जनता के धन का दुरुपयोग करने वालों को हर हाल में जवाबदेह बनाया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment