“सनातन की एकजुटता से घबराया विपक्ष, हिंदू आस्था को चोट पहुंचाने की हो रही कोशिश” – महेंद्र भट्ट

June 26, 2026 6:24 PM

देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद Mahendra Bhatt ने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। देहरादून में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष के आरोप केवल राजनीतिक पाखंड का हिस्सा हैं और उनका उद्देश्य हिंदू आस्था को आहत करना तथा सनातनी समाज की एकजुटता को कमजोर करना है।

Oplus_16908288

महेंद्र भट्ट ने कहा कि जो लोग वर्षों तक बाबरी मस्जिद के पक्ष में खड़े रहे, जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन का विरोध किया और जिनकी राजनीति तुष्टिकरण पर आधारित रही, वे आज राम मंदिर की पवित्रता पर सवाल उठाकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष का चरित्र हमेशा से राम विरोधी और सनातन विरोधी रहा है और आज भी उनका रवैया नहीं बदला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास का प्रश्न है। यही कारण है कि सरकार ने इस मामले में अभूतपूर्व तेजी से कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच समय से पहले पूरी हुई, एफआईआर दर्ज की गई, आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और जिम्मेदार पदाधिकारियों ने तत्काल अपने पदों से इस्तीफा दिया। यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार सनातन धर्म और जन-आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने हमेशा भगवान श्रीराम को राजनीतिक लाभ-हानि के चश्मे से देखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी विपक्ष का मकसद केवल भ्रम और झूठ फैलाकर हिंदू समाज को बांटने का है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार सनातनी आस्था, मान-बिंदुओं और श्रद्धा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment