‘मंदिर समिति कर रही है जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई’— केदारनाथ चढ़ावा मामले पर बोले महेंद्र भट्ट

July 8, 2026 6:42 AM

काशीपुर :- केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में सोना एवं चढ़ावे को लेकर लगाए जा रहे कथित हेराफेरी के आरोपों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि मामले की जांच मंदिर समिति कर रही है और किसी भी कार्रवाई का आधार जांच रिपोर्ट ही होगी।

Oplus_16908288

काशीपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर समिति एक स्वायत्त संस्था है, इसलिए जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में कोई अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Oplus_16908288

महेंद्र भट्ट ने कहा कि फिलहाल वह चोरी के आरोपों से सहमत नहीं हैं और पूरे मामले में तथ्यों के सामने आने का इंतजार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थानों से जुड़े संवेदनशील मामलों में बिना जांच के आरोप-प्रत्यारोप करना उचित नहीं है।

राजनीतिक सवालों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की दोबारा सरकार बनने का दावा किया। वहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है और जनता के बीच अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए केवल सरकार पर आरोप लगाने का काम कर रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment