राम मंदिर मुद्दे पर राजनीति न हो, जांच पूरी होने तक रखें धैर्य: महंत रविंद्र पुरी

July 6, 2026 8:47 AM

हरिद्वार, 6 जुलाई :- अयोध्या राम मंदिर से जुड़े प्रकरण को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने सभी राजनीतिक दलों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक हैं और इस विषय को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है।

महंत रविंद्र पुरी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है और कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। चूंकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए जांच पूरी होने तक किसी भी तरह के निष्कर्ष पर पहुंचने से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सदियों के संघर्ष और सनातन समाज की आस्था का परिणाम है। यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन इस मुद्दे पर राजनीतिक लाभ के लिए बयानबाजी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Oplus_16908288

महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में सभी पक्षों को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपनी बात रखनी चाहिए, ताकि समाज में अनावश्यक भ्रम और तनाव की स्थिति पैदा न हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment