Feng Shui Tips : फेंगशुई के अनुसार घर में लगाएं घोड़ों की ऐसी तस्वीर,आर्थिक तंगी होगी दूर

January 28, 2026 6:01 PM


फेंगशुई में सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर को तरक्की और सकारात्मक ऊर्जा का बड़ा स्रोत माना गया है। मान्यता है कि इसे घर या ऑफिस में सही दिशा में लगाने से आर्थिक स्थिति सुधरती है और करियर में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

Feng Shui Tips : फेंगशुई के नियम सिर्फ घर की सजावट तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इन्हें पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बेहतर बनाने का जरिया माना जाता है।

इनमें सात घोड़ों वाली तस्वीर को सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना गया है। फेंगशुई का दावा है कि यह एक तस्वीर जीवन से जुड़ी कई मुश्किलों को धीरे-धीरे कम कर सकती है।

आर्थिक मजबूती और करियर में उछाल

अक्सर लोग कड़ी मेहनत के बाद भी आर्थिक तंगी या करियर में रुकावट महसूस करते हैं।

फेंगशुई के अनुसार, सात घोड़ों की तस्वीर से निकलने वाली ऊर्जा जीवन की बाधाओं को खत्म करती है और व्यक्ति को अपने लक्ष्य पर फोकस करने में मदद करती है।

ऐसी मान्यता है कि इस तस्वीर की एनर्जी मनी फ्लो बढ़ाती है और इनकम के नए रास्ते खोलती है। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उनके लिए इसे लकी चार्म माना गया है।

मानसिक शांति और मान-सम्मान

यह तस्वीर सिर्फ पैसे नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती भी देती है। फेंगशुई में इसे शक्ति और साहस का प्रतीक कहा गया है।

जिन लोगों को फैसला लेने में घबराहट होती है या आत्मविश्वास की कमी महसूस होती है, उनके लिए यह तस्वीर मददगार साबित हो सकती है। इसे लगाने से तनाव कम होता है और मानसिक शांति मिलती है।

साथ ही, यह समाज में मान-सम्मान और ऑफिस में प्रमोशन के रास्ते भी खोलती है, क्योंकि इससे लीडरशिप क्वालिटी विकसित होती है।

लगाने का सही नियम और दिशा

इस तस्वीर का पूरा लाभ तभी मिलता है जब इसे सही तरीके से लगाया जाए। इसे हमेशा लिविंग रूम या ऑफिस में ही लगाना चाहिए।

सबसे अहम नियम यह है कि घोड़ों का मुंह घर के अंदर की तरफ होना चाहिए, बाहर की ओर नहीं। ध्यान रखें कि तस्वीर में घोड़े दौड़ते हुए दिखाई दें और तस्वीर कहीं से भी कटी-फटी या गंदी न हो।

साफ-सुथरी और सही दिशा में लगी तस्वीर ही घर में सुख-शांति और सकारात्मक माहौल बनाए रखती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment